Haryana Weather: हरियाणा में होली पर इन जगहों पर बारिश शुरू, देखें मौसम की ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में बादलों की गर्जन शुरू हो चुकी है। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है ।
हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो गई है। हिसार, भिवानी और फतेहाबाद के टोहाना में बूंदाबादी हो रही है। फतेहाबाद शहर और झज्जर में बादल छाए हुए हैं और बारिश के पूरे आसार हैं।
मौसम विभाग ने होली के दिन बारिश की संभावना बताते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया था।
वहीं हरियाणा में एक दिन पहले गुरुवार को फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से 16 मार्च तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। लेकिन हरियाणा में अब मौसम बदल गया है इससे लगता है की अगले कुछ घंटों में ही तेज बारिश होने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा। कई जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। बाकी जिलों में भी बादलवाही रहेगी और हवा चलेगी।
हरियाणा के रानियां में बरसात शुरू हो गई है। इसी के साथ ही कई स्थानों पर ओला गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को ओलावृष्टि और बरसात हुई, इससे मौसम ठंडा हो गया।
ओला गिरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। वहीं फसल खराब होने से किसान चिंतित हो गए हैं।