Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट  

 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट  

Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, इससे हरियाणा वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल और करनाल में बारिश की संभावना जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम हरियाणा-पंजाब के उत्तरी हिस्सो मे आंधी के बूंदाबांदी की संभावना है

haryana weather

प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा

बताया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है। नारनौल प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। 

वहीं पिछले 24 घंटें की बात करें तो हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। हालांकि प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।