Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी बारिश, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बहुत जल्द बदलने वाला है और जमकर बारिश होने वाली है। हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर होते ही खिलती तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह पहले तक जहां अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच था, वहीं अब 22 से 23 डिग्री पर पहुंच गया है।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से शीतलहर और कोहरा दोनों गायब हो गए हैं। इस कारण दिन में तापमान बढ़ा है, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
28 जनवरी के बाद मौसम लेगा करवट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इसके साथ ही सुबह और देर रात कहीं-कहीं धुंध छाने की संभावना है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया है।
इस कारण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, दिल्ली-NCR के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। लेकिन अब मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।