Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज से बरसेंगे बदरा, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा के इन जिलों में आज से बरसेंगे बदरा, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है, आज हरियाणा में कई जगह बरसात देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है। कल राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई तक राज्य में मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार बारिश होने की संभावना है। इसलिए, राज्य में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। Haryana Weather

आज का मौसम

हरियाणा के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पलवल, फरीदाबाद, पंचकुला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी में बारिश की संभावना है. राजधानी चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, भिवानी, हिसार, जींद में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, फतेहाबाद, सिरसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  Haryana Weather

6 जुलाई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, कठियाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेहवात, जिंद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

7 जुलाई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कुल मिलाकर हरियाणा में कई दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है।