Haryana Weather: हरियाणा में पहली बार भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में होगी बरसात

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, सभी जिलों में बादलों की काली घटा छाई हुई है। इसी के चलते अब मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
हरियाणा में पहली बार मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 3 जिलों में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के कुछ क्षेत्र है, जिनमें विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां अगले 3 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इसके साथ ही अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला के ही कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के कुछ क्षेत्रों में यलो अलर्ट है। यहां बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (6 जुलाई) हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। 10 जुलाई तक राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
नमी भरी हवाएं
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश), बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। इसलिए, 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम...
7 जुलाई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50-75% बारिश की संभावना है।
8 जुलाई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 75-100% बारिश की संभावना है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50-75% बारिश की संभावना है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25-50% बारिश की संभावना है।
9 जुलाई: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 50-75% बारिश की संभावना है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25-50% बारिश की संभावना है। सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद में 25% बारिश की संभावना है।