Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में तूफान की चेतावनी, 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा में कई दिनों से लगातार मौसम बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में गुरुवार आज से मौसम बदलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 1 से 3 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने तूफान की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में तूफान की चेतावनी है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश का मौसम साफ था। जिसके चलते तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। यहां तक कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया था। हालांकि मौसम में बदलाव और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश की संभावना
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को प्रदेश के 16 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होगी। जबकि 6 जिलों -जींद,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी और मेवात में मौसम शुष्क रहेगा। Haryana Weather


मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को हरियाणा के 18 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने का अनुमान है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जिंद और हिसार में मौसम शुष्क रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, 3 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसमें से 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की 25-50 प्रतिशत संभावना है, जबकि अन्य 16 जिलों में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है। Haryana Weather
हरियाणा का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

