Haryana Weather: हरियाणा में कल रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन जिलों में जमकर होगी बरसात?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। हरियाणा में कल रात से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। कल यानी शनिवार रात से मौसम के हिसाब से बारिश का अनुमान है।
26 जुलाई रात को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। Haryana Weather Report
इसके अलावा 27 को सिरसा व फतेहाबाद छोड़ पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है। यमुना बेल्ट में तेज बारिश की संभावना है। इसमें पंचकूला, अंबाला के अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात शामिल हैं। Haryana Weather Report
वहीं 28 जुलाई को दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश के अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश होगी। वहीं 29 जुलाई को सिरसा, फरीदाबाद में हल्की व पूरे हरियाणा में तेज बारिश के आसार है। इस दौरान दक्षिण के इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। Haryana Weather Report
आज मौसम रहेगा साफ
IMD के अनुसार, आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। वहीं बाकी बचे 8 जिलों- अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 0 से 25 प्रतिशत। वहीं पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। Haryana Weather Report
27 जुलाई को अलर्ट
24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। IMD के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather Report
जबकि 12 जिलों- पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather Report
यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

