Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। हरियाणा में दो दिनों के अंदर हुई बरसात से तापमान में गिरावट आई है। आइए जानते है आगे कैसा रहने वाला है मौसम का हाल...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
28 अगस्त,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से 29 अगस्त रात्रि से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इससे राज्य में 30 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा बीच बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

