Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जाने IMD की ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जाने IMD की ताजा अपडेट ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अब मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हरियाणा में बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक 5 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में बरसात हुई थी। अब लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। वहीं अब मौसम साफ रहने के चलते गर्मी भी बढ़ सकती है। Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हवाएं हो जाने की संभावना है। Haryana Weather

जिससे 6 जून से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच-बीच में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है। Haryana Weather

पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली।