Haryana Weather: हरियाणा के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें आज का मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। हरियाणा में बढ़ती गर्मी से बारिश आने के कारण फिर एक बार कुछ राहत देखने को मिली है। हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार , आज (सोमवार) को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह से पूरे हरियाणा में मौसम बदल रहा है। IMD की ओर से 23 मई से 29 मई तक की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मई में हरियाणा में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। करीब 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बारिश से अब काफी हद तक लू का असर खत्म हो जाएगा। बारिश की वजह से उमस के कारण गर्म हवा के थपेड़ों से राहत मिलेगी।