Haryana Weather: हरियाणा में आज मानसून का आखिरी दिन, इन जिलों में जमकर होगी बरसात ?

 
Haryana Weather: हरियाणा में आज मानसून का आखिरी दिन, इन जिलों में जमकर होगी बरसात ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, आज शुक्रवार (18 जुलाई) को पूरे प्रदेश में मौसम का हाल खराब रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 10 जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। Haryana Weather

गुरुवार को भी भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और नूंह में तेज बारिश हुई। जबकि, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई थी। Haryana Weather

मानसून का आज अंतिम दिन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आ रही हैं। Haryana Weather

इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने का अनुमान है। Haryana Weather

अगले 3 दिन का मौसम...

19 जुलाई: पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather

20 जुलाई: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार हैं। Haryana Weather

21 जुलाई: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलल में मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी के संभावना है।