Haryana Weather UPdate: हरियाणा में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का प्रभाव, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

 
Haryana Weather UPdate: हरियाणा में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का प्रभाव, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
Haryana Weather UPdate:   दक्षिण भारत में आए फेंगल तूफान का प्रभाव हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके असर से घना कोहरा और वायु की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज से 1 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए हरियाणा के 17 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सिरसा में अधिकतम तापमा वहीं, पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिरसा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोनीपत का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़े की वजह से सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी और दिन के तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है। 26 नवंबर यानी आज से फिर से हल्की गति से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिसके कारण 27 नवंबर तक रात के तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है।