Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन झमाझम बारिस के आसार, 3 जिलों में छाए बादल
 

 

 
haryana weather update


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश हुई है। सोनीपत और नारनौल में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। रविवार को सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा।
 

आगे कैसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

28 मई को हरियाणा के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार है। 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।