Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, 40 के पार पहुंचने के लिए तैयार है तापमान

 
हरियाणा में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, 40 के पार पहुंचने के लिए तैयार है तापमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कई दिनों से भयानक गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते राज्य में तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा हो चुका है। इसके अलावा प्रदेश के 2 शहरों रोहतक और नारनौल में Temperature 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले साल 2019 में अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। ऐसे में हरियाणा में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने आज यानी 7 अप्रैल) के लिए 16 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत और सोनीपत के लिए जारी किया गया है। जिसके चलते इन जिलों में आज गर्मी ज्यादा रहेगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल तक 40 डिग्री पार कर जाएगा। हालांकि, 10 और 11 अप्रैल को इस गर्मी से लोगों को राहत मिले सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।