Haryana weather update : हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 
हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Haryana weather update : हरियाणा में प्री-मानसून के बादल जमकर बरसे जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली । हरियाणा में प्री-मानसून ने सोमवार को 10 जिलों को भीगो दिया। वहीं, कई राज्यों जिनमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में भी जोरदार वर्षा ने गर्मी से राहत दी है। दूसरी और पहाड़ों पर वर्षा आफत लेकर आई है। मानसून की शुरुआती वर्षा में ही चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

विभाग के अनुसार,  हरियाणा में आने वाले दो से तीन दिन में मानसून के हरियाणा में प्रवेश करने की उम्मीद है। अभी मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ है। दिल्ली की तरफ से यह हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। सोमवार को भिवानी के कुछ एरिया में अच्छी वर्षा हुई, जहां 39.5 एमएम दर्ज किया गया। मौसम में दोपहर तक तेज धूप खिली रही।Haryana weather update

धूप के चलते लोग गर्मी से ज्यादा परेशान रहे। अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और वर्षा शुरू हो गई। हिसार शहर में तेज वर्षा होने पर कई जगह जलभराव हो गया। वहीं, झज्जर से लेकर भिवानी, नारनौंद और नूंह आदि कई शहरों में वर्षा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी वर्षा का यलो अलर्ट रहेगा। 15 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 25 और 26 जून को उम्मीद है मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसे लेकर 25 को आरेंज और यलो अलर्ट पूरे प्रदेश में जारी किया गया है।Haryana weather update