Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मिली जानकरी के अनुसार, मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिले यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में आने वाले दिनों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, शनिवार को प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा हुई। मानसून की वर्षा के साथ कुछ जिलों में गर्मी भी अधिक रही। प्रदेश में सिरसा जिले का तापमान दोबारा से 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाली एक जुलाई मानसून पूरे प्रदेश में छाने की उम्मीद है।Haryana Weather Update
जानकारी के मुताबिक, विभाग ने बताया अभी दो दिन से मानसून की गति धीमी होने के कारण वर्षा नहीं हो पा रही है। शनिवार से इसकी गति ने फिर से स्पीड पकड़ी है। अब पूरे हरियाणा में वर्षा होगी। मानसून इस बार समय से पहले आया है। शनिवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा हुई।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को पूरे प्रदेश में वर्षा होगी, लेकिन नौ जिले ऐसे हैं जहां ऑरेंज और आठ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा विज्ञानियों की तरफ से तेज वर्षा की चेतावनी दी है।Haryana Weather Update