Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

 
 हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बुधवार रात फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से मौसम बदलने के आसार जताए थे। लेकिन कल दिनभर ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। लेकिन कुछ शहरों में बादल छा गए।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से अच्छी बारिश के आसार नहीं है। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में कमी आ सकती है।  

24 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदेश में फि से सक्रिय होगी इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, शीतलहर के साथ कोहरा और कोल्ड डे की संभावना बन रही है।  


हरियाणा में आकर कमजोर हो रहे पश्चिमी विक्षोभ
जनवरी में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। अब तक 3 पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो चुके हैं। 2 पश्चिमी विक्षोभ कमजोर आए जिससे बारिश हुई थी। अब हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है लेकिन यह भी कमजोर स्थिति में है। इसके बावजूद जनवरी महीने में हरियाणा में अब तक 49 फीसदी ज्यादा बारिश देखने को मिली है। 

हरियाणा के 6 जिलों में सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाली बेल्ट कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। जनवरी की बारिश गेहूं की फसल के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। 

ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सिरसा और नूंह जिलों में सबसे अधिक बारिश देखने को मिली। नूंह और सिरसा में 339 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं पूरे हरियाणा में बारिश औसत से 49 प्रतिशत अधिक हुई है।