Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। हरियाणा में मौसम विभाग ने 24 जून से लेकर 29 जून तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश होगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा में आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी मंगलवार को हरियाणा के  पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा  चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather Update

मौसम विभाग ने रोहतक,भिवानी,झज्जर,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं  सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 25 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने हरियाणा में 25 जून को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते  चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather Update

हरियाणा में 26 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 26 जून को भी बारिश होगी। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, सिरसा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,रोहतक,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी जिले में बारिश की संभावना है।Haryana Weather Update