Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट?

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट?

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

दरअसल, IMD चंडीगढ़ की मानें, तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इन जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और तेज बारिश शुरू हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Haryana Weather Update

 

 विभाग की मानें, तो आज अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली चमकेगी और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। आज प्रदेश के कुरूक्षेत्र, करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी,झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम जिले आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 


 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज से 27 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24,25, 24 और 27 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।Haryana Weather Update