Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा अपडेट
Aug 7, 2025, 07:40 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather Update
वहीं आज पानीपत,सोनीपत,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना है।

