हरियाणा मौसम अपडेट: तापमान में बढ़ोतरी जारी, 17 फरवरी को बारिश के आसार; किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी

हरियाणा के 7 जिलों में पारा 25 डिग्री के पार पहुंचा। हिसार और भिवानी में बढ़ी गर्मी। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। किसानों को सिंचाई को लेकर दी गई खास सलाह, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
 
Haryana Weather Update

हरियाणा : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। लेकिन दो दिन से अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के 7 जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हिसार, नूंह और भिवानी जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने से दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हुई। 

वर्षा की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है, जबकि बाकि दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। आईएमडी ने सलाह दी है कि राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई करें। अधिक सिंचाई से बचें ताकि जड़ों में सड़न न हो। 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। किसानों को विशेष ध्यान रखना होगा।