Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी के आसार; नूंह में पारा 30 डिग्री के करीब

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने ली करवट। दक्षिणी हरियाणा में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना। नूंह रहा प्रदेश में सबसे गर्म, जानें आने वाले दिनों में मार्च की शुरुआत तक कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान।

 
Summer Start in March Haryana

हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले रही है। सूबे में आज नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट की संभावना है। हालांकि कई हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। 

रविवार को सबसे अधिक तापमान नूहं मेवात में दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते अब सर्दी समाप्त होने के साथ-साथ अब गर्मियों की शुरूआत हो गई। वहीं बीच-बीच में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह व शाम के समय ठंड बरकरार है। जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं।

तापमान में होगी बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और उछाल देखा जा सकता है।