Haryana Weather : हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट?

 
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट?

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। विभाग ने मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है..

प्रदेश के 12 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मगर, अभी भी 10 जिलों में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं, वीरवार को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।Haryana Weather Update

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मानसून की चाल में बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर हरियाणा में पहले उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मानसून का प्रवेश होता है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में सबसे बाद में प्रवेश होता है। इस साल प्रदेश के उत्तरी जिलों के साथ पश्चिमी जिलों में मानसून पहले पहुंच गया है।Haryana Weather Update

विभाग की जानकारी के अनुसार, अभी तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में मानसून की एंट्री हो गई है। जबकि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद , रोहतक व झज्जर में अभी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कुल मिलाकर अभी हरियाणा के 12 जिलों में मानसून पहुंच चुका है, जबकि 10 जिलों में मानसून का इंतजार है। अभी भी मानसून की लय देखने को नहीं मिल रही है।


प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान सामान्य से नीचे, जबकि रात के तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। लगातार पूर्वी हवाओं से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी और तापमान में हल्की बढ़त से आमजन को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।Haryana Weather Update