Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि
Haryana Weather: हरियाणा में आज शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया है। हिसार के हांसी और रोहतक में बारिश हो रही है। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और जींद में आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें कुछ शहरों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है। सिरसा जिले में भी तेज आंधी शुरू हो गई है।
आंधी की वजह से लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है ताकि कोई जानी नुकसान न हो। हालांकि एक ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में आंधी का स्तर अलग-अलग हो सकता है।
तेज आंधी: करनाल, रादौर, जींद, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।
मध्यम आंधी: रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, रतिया, थानेसर, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।
हल्की आंधी: गुरुग्राम, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, इसराना, पानीपत, सिरसा, रतिया, डबवाली, छछरौली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बिजली की संभावना है।

