Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बरसात
Haryana Weather: हरियाणा में इस हफ्ते मौसम में कई बार काफी बदलाव आया है। जिससे तेज हवाएं चलने के साथ बरसात हुई, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में एक बार फिर से शुक्रवार शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ।
इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित प्रदेश के आठ जिलों में बरसात देखने को मिली। फरीदाबाद में तेज हवाओं के बीच पेड़ टूट कर गिर गए। Haryana Weather
गर्मी के इस मौसम में हरियाणा प्रदेश के अंदर शुक्रवार को सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर तेज धूप और लू चलते तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया है। अब आने वाले 2 दिनों के अंदर मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
19 मई से फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में बरसात हो सकती है। Haryana Weather
इन इलाकों में हुई बरसात
आपको बता दें कि प्रदेश के यमुनानगर, कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, पंचकूला, सोनीपत में शुक्रवार को वर्षा हुई। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं आया है। फरीदाबाद में 50 से 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी के बीच कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ उखड़ कर वाहनों पर गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। Haryana Weather
मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई थी। दूसरी तरफ दिन के समय लू चलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

