Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा अपडेट 

 
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा अपडेट ​​​​​​​

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग की मानें तो आज सूबे के 15 जिलों में बारिश होगी। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पलवल और नूंह में ही ज्यादा बारिश होगी, जबकि बाकी 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather Update

आईएमडी के अनुसार 10 अगस्त के बाद से फिर से मौसम बदलेगा। फिर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। प्रदेश में 10 तारीख से फिर मानसून एक्टिव होगा।  8,9 को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कही जगह तो बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। पहाड़ों व पंचकूला में भारी बारिश से घग्गर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।Haryana Weather Update