Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में लगातार 4 दिन होगी जमकर बारिश
Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार किन जिलों में बारिश के आसार बने हुए है।
मौसम विभाग का कहना है कि 30 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट, 1 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 2 और 3 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार चार दिन की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
29 अप्रैल को हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट
मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
30 अप्रैल को होगी बारिश का अलर्ट
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
1 मई को बारिश का ऑरेस्ट अलर्ट
अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जिंद।
आंधी, बिजली, तेज़ हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे), और अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है
जिले: चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर।
जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इन जिलों में कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,
और जींद शामिल है।
2 मई को बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
3 मई को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 3 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया कि हरियाणा के किन जिलों में बारिश की संभावना है।

