Haryana Weather: हरियाणा में 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

 
हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण अब दिन और रात को ठंडी हवाएं चलने लगी है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है... देखें ताजा जानकारी 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

18 जुलाई,2025 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। 

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हलकी बारिश की संभावना है परंतु 21 जुलाई रात्रि से मानसून फिर से एक्टिव हो जाने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।  
 ##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार