Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, आज से तीन दिन तक जमकर होगी बरसात

 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, आज से तीन दिन तक जमकर होगी बरसात

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। आज से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज मंगलवार से तीन दिन तक जमकर बरसात होने के आसार बने हुए है। 

मौसम विज्ञानियों ने वर्षा होने से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दिन के समय धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री के आस पास चल रहा है।

मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार,  मौसम में बड़ा बदलाव की संभावना व्यक्त की हुई है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है। अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते तीन फरवरी रात से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा और पांच फरवरी तक वर्षा की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में बूंदाबांदी के अलावा मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन के समय धूप खिलने से अभी 20 डिग्री के आस पास अधिकतम तापमान चल रहा है। वहीं वर्षा से यह तापमान कम होने की संभावना है।

कोहरे के कारण बड़ा हादसा 

वहीं, गुरुग्राम के पटौदी रोड पर ढोरका मोड़ के पास शनिवार रात 11 बजे हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति बाल-बाल बच गया। दोनों शनिवार रात गुरुग्राम से मूवी देखकर आल्टो कार से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में ढोरका मोड़ के पास कोहरे के कारण उनकी कार पीछे से एक ट्राले से टकरा गई।

इससे आल्टो कार में आग लग गई। पति फौरन कार से बाहर निकला और पत्नी को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा लाक होने से पत्नी अंदर फंसी रह गई। आग की लपटों में पत्नी जिंदा जल गई।