Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम 

 
हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
18 मई, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार बार बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 19 व 20 मई को  तथा दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।  

परंतु 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।  
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार