Haryana Weather: हरियाणा के इन 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा के इन 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में मानसून धीरे-धीरे पूरा छा गया है। आने वाले दिनों में लगातार वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं वीरवार को हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़ में हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई।

वीरवार को दिन के समय धूप खिलने के कारण उमस भरी गर्मी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिलों में वर्षा हो रही है।

वीरवार को प्रदेश के पांच जिलों में हल्की वर्षा हुई। हिसार शहर में हल्की बूंदाबादी तो हांसी में तेज वर्षा हुई। फतेहाबाद के टोहना में हल्की बूंदाबांदी हुई।Haryana Weather

विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा के अलावा आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकतम जिलों में वर्षा हो सकती है। इसका कारण है कि मानसूनी हवाओं में सक्रियता अधिक होगी।

5 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

5 जुलाई को मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र में 75-100 प्रतिशत बारिश होगी.करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह व फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत बारिश होगी. 7 जिलों जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, कैथल में 25-50 प्रतिशत और 2 जिलों सिरसा व फतेहाबाद में 25 प्रतिशत बरसात की संभावना है.Haryana Weather