Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। Haryana Weather
वहीं शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हुई। इनमें हिसार, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ शामिल है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 8 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार, 24 घंटे में मौसम में हुए बदलाव से प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। Haryana Weather