Haryana: हरियाणा के किस जिलें में कौन करेंगे ध्वजारोहण, देखें सभी के नाम

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा में आज गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर किस जिलें में कौन ध्वजारोहण करेंगे। आइए जानते है, आज फरीदाबाद में स्टेट लेवल गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने सभी जिलों में मंत्री, सांसदों, विधायकों और चेयरमैनों की झंडा फहराने के लिए ड्यूटी लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा में गणतंत्र दिवस पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले मंत्री कृष्ण बेदी को चीफ गेस्ट बनाया था। वीरवार देर शाम को आए नए आदेश में यह फेरबदल किया गया है। वहीं कृष्ण बेदी अब सोनीपत जाएंगे।
पहले विपक्ष के विधायकों की भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) कार्यक्रमों में ड्यूटी लगती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर अधिकारियों को यह ड्यूटी सौंपी है।