Haryana: हरियाणा में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, जाने पूरा मामला ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के चरखी दादरी में पत्नी की गला घोंटकर पति ने हत्या कर दी। जानकारीं के मुताबिक, दोनों की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सिटी थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के वार्ड नंबर-12 के कबीर नगर की है। मृतका की पहचान करीब 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। उसकी शादी रोहतक के गांव भगवतीपुर से दादरी में हुई थी। अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है।
घर में अक्सर होता था झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, घर में अक्सर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद डीएसपी धीरज कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है, वहीं FSL की टीम मौके पर पहुंची है और निरीक्षण किया जा रहा है।

