Haryana: हरियाणा में महिला कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, मनपसंद जगह मिलेगी ड्यूटी और ये खास सुविधा

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अब महिला कर्मचारियों को उनके मनपसंद जिलें में नौकरी मिलने वाली है। हरियाणा सरकार साथ में नाइट शिफ्ट ड्यूटी करने पर अन्य सुविधा भी देने जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में तैनात तृतीय और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को पसंद के जिलों में नियुक्ति देने के लिए नीति तैयार की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नाइट शिफ्ट ड्यूटी में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों को घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधा भी दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अप्रैल में सभी विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होनी है। विशेष बात यह कि अविवाहित या तलाकशुदा या विधवा महिला कर्मचारी को पहले ‘जनरल ट्रांसफर ड्राइव’ में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी। Haryana News
तीन साल के लिए पहला स्टेशन
जानकारी के मुताबिक, ऐसे मामलों में विवाह के बाद उनसे विकल्प मांगा जाएगा तथा नवविवाहिता या अन्य उक्त श्रेणी की महिला कर्मचारियों को उसके विकल्प के अनुसार तीन वर्ष के लिए पहला स्टेशन दिया जाएगा। पहले स्टेशन पर तीन साल काम कर चुकी महिला कर्मचारी यदि ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेती है तो उसके पसंद का पहला, दूसरा या तीसरा स्टेशन दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन स्थानांतरण में महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त अंक भी मिलेंगे। Haryana News इसी प्रकार शत-प्रतिशत दिव्यांग या 80 प्रतिशत लोकोमोटिव दिव्यांग कर्मचारी को स्थानांतरण नीति के अनुसार पहली पसंद का स्टेशन ही दिया जाएगा।
करना होगा अभी इंतजार
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को अभी पसंद के स्कूलों में नियुक्ति के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने पहले जहां 31 मार्च तक ऑनलाइन ट्रांसफर का लक्ष्य रखा था, वहीं अब इस समय सीमा को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। यानी कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद ही टीचरों को पसंद के नए स्कूल में पढ़ाने का मौका मिल सकेगा। Haryana News
इंतजार कर रहे हैं शिक्षक
Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब एक लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई उच्च स्तरीय बैठक में खुद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने माना कि 31 मई तक ही ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा सकेंगे।