Haryana: हरियाणा की महिला HCS अधिकारी हुई बहाल, नियुक्ति के ऑर्डर हुए जारी

 
Haryana: हरियाणा की महिला HCS अधिकारी हुई बहाल, नियुक्ति के ऑर्डर हुए जारी

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की महिला HCS अधिकारी मीनाक्षी दहिया जिन पर 1 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप था उन्हें सरकार ने फिर नौकरी पर बहाल कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने उन्हें एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एडिशनल डायरेक्टर लगाया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से उनकी नियुक्ति के ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई 2024 को मीनाक्षी दहिया के खिलाफ रिश्वत केस का खुलासा हुआ था। नाम आने के बाद मीनाक्षी दहिया करीब 5 महीने अंडरग्राउंड रहीं। 

जानकारी के मुताबिक, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी केस की गंभीरता को देखते हुए HCS ऑफिसर मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सितंबर में ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

नियुक्ति के ऑर्डर...

Haryana: हरियाणा की महिला HCS अधिकारी हुई बहाल, नियुक्ति के ऑर्डर हुए जारी