Haryana: हरियाणा की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ चयन, आयरलैंड में देगी शोध प्रस्तुति

 
 हरियाणा की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ चयन, आयरलैंड में देगी शोध प्रस्तुति

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। हिसार जिले के गांव कोहली की बेटी मनीषा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन हुआ है। आयरलैंड में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मनीषा को शोध प्रस्तुति का अवसर मिला है। जानकारी के मुताबिक, 15 से 17 अप्रैल 2025 तक होने वाले 8वें वार्षिक साउथ एशियन कॉन्फ्रेंस में डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में वह अपना शोध प्रस्तुत करेंगी।

पहचान पर काम

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि मनीषा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पीएच.डी. कर रही हैं। उनका शोध विषय भारत में खेल फिल्मों की सांस्कृतिक काव्यशास्त्र है। इसमें वह हरियाणा की खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम कर रही हैं। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, डबलिन सम्मेलन में वह "संघर्ष, अवसर और विजय: भारतीय खेलों में हरियाणा की भूमिका" विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। मनीषा ने सरकारी पी.जी. कॉलेज, हिसार से अंग्रेजी में एम.ए. किया है।

कई विश्वविद्यालयों में दे चुकी प्रस्तुति

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम.फिल. की डिग्री भी प्राप्त की है। वह देशभर के कई विश्वविद्यालयों में खेल और लैंगिक विषयों पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं। मनीषा का कहना है कि यह मंच हरियाणा की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, साथ ही इसमें महिलाओं की भूमिका को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन आयरलैंड इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।