Haryana : हरियाणा की ओलिंपियन हॉकी प्लेयर नेहा गोयल बनेंगी दुल्हन, हॉकी खिलाड़ी से 24 नवंबर को होगी शादी
Nov 23, 2024, 19:06 IST
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन नेहा गोयल अब शादी के बंधन में बंधने वाली है। नेहा करनाल के रहने वाले सुनील की दुल्हनिया बनेंगी। बीते गुरुवार को नेहा और सुनील की सगाई की रस्में हुई। जिसमें उनके परिजन और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। आज 23 नवंबर को नेहा की मेहंदी की रस्म कोच प्रीतम सिवाच के घर पर शुरू हो चुकी है। इसके बाद कल 24 नवंबर को सुनील बारात लेकर सोनीपत पहुंचेंगे।

