हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा महिला आयोग के सामने नहीं होंगे पेश, दी ये दलील
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा आज महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। देहरादून स्टेज विवाद पर मांगी माफी, साथ ही खुद को और परिवार को मिली धमकी पर जताई चिंता।
चंडीगढ़ : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आज राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी व्यस्त चल रहा हूं। इसको लेकर आयोग को ई-मेल के जरिए सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। अब तक मेरे दिमाग में टैंशन है।
मासूम शर्मा ने कहा कि मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। मुझे लगता है मंच से मुझे यह नहीं कहना चाहिए था। जहां एफ.आई.आर. हुई है वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वह भाजपा के कई मंचों पर दिखाई दिया है।
इस दौरान वे मीडिया के सवालों पर भी भड़क गए। मासूम ने कहा कि मैं बीन बजाकै फेमस नी हुआ, कला के दम पे आया हूं। खाली कला के भरोसे ई बैठ्या रहा, मेरे बालकां नै किसी ने गोली मार दी तो। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। मुझसे उल्टे सीधे सवाल मत पूछो।

