HBSE 10th Result: हरियाणा में 10वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
May 17, 2025, 13:36 IST
HBSE 10th Result: हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में बोर्ड परीक्षा के दसवीं का रिजल्ट घोषित हो गया है।
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं।
लड़कियों ने मारी बाजी
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,29,249 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,21,566 ने सफलता हासिल की। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% रहा। वहीं, 1,42,250 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,29,544 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 91.01% रहा।

