Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। वहीं आईएमडी चंडीगढ़ ने प्रदेश में 27 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज से लेकर आगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। आइए जानते हैं कि आज हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 22 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। Haryana Heavy Rain Alert

वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान लोग अपने ध्यान रखें और ऐसी जगहों पर न जाएं जहां ज्यादा बारिश और जलभराव की संभावना है। 


23 जून को भी होगी भारी बारिश 

विभाग ने प्रदेश में 23 जून को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात एंड पलवल डिस्ट्रिक्ट् में बारिश होने की संभावना है।Haryana Heavy Rain Alert


वहीं जींद , रोहतक, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इस दौरान  चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जिंद में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। हिसार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।