Heavy Rain in Haryana: हरियाणा वाले हो जाए सावधान ! इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Heavy Rain in Haryana: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी रह से बदल गया है। हरियाणा के अंदर आज मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि कई जगह पर बूंदाबंादी से मौसम सुहावना है तो कहीं पर उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। वैसे देखे तो सोमवार को हरियाणा में प्री-मानसून बरसात ने 10 जिलों को गीला किया था। इससे गर्मी से राहत मिली।
पंजाब, दिल्ली और हिमाचल में भी अच्छी बरसात हुई, जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 2-3 दिनों में हरियाणा में इंट्री कर सकता है, इसके लिए 25 और 26 जून को सारे हरियाणा में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को भी 15 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट है। सोमवार को झज्जर से लेकर भिवानी, नारनौंद और नूंह आदि कई शहरों में वर्षा दर्ज किया गया। Heavy Rain in Haryana
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बरसात का यलो अलर्ट रहेगा। 15 जिलों में बरसात की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 25 और 26 जून 2025 को संभावना है मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसे लेकर 25 को आरेंज और यलो अलर्ट पूरे प्रदेश में जारी किया गया है। Heavy Rain in Haryana
यलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बरसात होगी।