ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पंजाब बॉर्डर के साथ लगते इन जिलों में बढ़ाई सुरक्षा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों पर पाकिस्तान ने रॉकेट दागे। हालांकि इंडियन आर्मी ने उन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डॉक्टरों समेत सेहत विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाने को कहा गया है। इसके लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है। उधर, हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

