Hisar Airport News: हिसार बनेगा बड़ा इंडस्ट्रियल हब; 2988 एकड़ जमीन पर स्टांप ड्यूटी माफ

हिसार एयरपोर्ट के पास विकसित होगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC)। हरियाणा सरकार ने 2988 एकड़ जमीन के ट्रांसफर पर ₹132 करोड़ की स्टांप ड्यूटी माफ की।

 
Hisar Airport Industrial Hub Project

चंडीगढ़: सरकार ने हिसार एयरपोर्ट को बड़ा औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में पहल कर दी है। मंत्रिमंडल ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) परियोजना के तहत 2988 एकड़ जमीन ट्रांसफर पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ करने को मंजूरी दे दी है।

यह जमीन नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी जाएगी जहां इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) विकसित होगा। परियोजना के पहले चरण में 1605 एकड़ और दूसरे चरण में 1383 एकड़ जमीन शामिल है। सरकार के इस फैसले से करीब 132.41 करोड़ रुपये का शुल्क माफ होगा। इसमें लगभग 131.91 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 50 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है। इस परियोजना से हिसार में बड़े स्तर पर उद्योग, लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।