Dengue Cases Haryana Weather Health News 2026: हरियाणा में बदला मौसम व बढ़ा डेंगू: बालसमंद में रात का पारा 8.6 डिग्री, अब तक 958 डेंगू केस दर्ज

हरियाणा में ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मामले भी बढ़े हैं। हिसार के बालसमंद में पारा 8.6 डिग्री पहुंचा और प्रदेश में डेंगू के 958 केस सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
 
Haryana weather yellow alert fog November 2026

हिसार / गुरुग्राम। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, तो वहीं प्रदेश में डेंगू (Dengue) के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। राजस्थान से सटे हिसार के बालसमंद क्षेत्र का रात्रि तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, इस साल अब तक डेंगू के 958 मामले सामने आ चुके हैं।

🌫️ 22 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, सुबह धुंध व कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में बीच-बीच में केवल कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हल्की बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी राज्यों में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। मौसम प्रणाली के असर से वातावरण में मौजूद नमी और शांत हवाओं से सुबह के समय धुंध व कोहरा देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

🏥 पंचकूला में सबसे ज्यादा 111 केस, 1.41 लाख घरों में मिला लारवा

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा 111 मामले पंचकूला में रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद सोनीपत और करनाल में 86-86, फरीदाबाद में 78, गुरुग्राम में 75 और झज्जर में 70 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेशभर में जांच के दौरान 1.41 लाख घरों में मच्छर का लारवा मिला है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरतने वाले हजारों लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।