Hisar Ex Sarpanch Death Mystery: हिसार के पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान देख अंतिम संस्कार रुका

हिसार के खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की संदिग्ध मौत। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका।
 
Hawa Singh Sihag Hisar

हिसार : हिसार के खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि परिजन शव को पैतृक गांव खारिया ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी।