हिसार-खडकी एक्सप्रेस: अब साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, देखें नया शेड्यूल
रेलवे ने हिसार-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू किया। 26 जुलाई से ट्रेन का नया शेड्यूल, रूट और स्टेशनों के ठहराव की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
भिवानी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को हिसार से रवाना होगी और लोहारू सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और हिसार-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 22979 हिसार-खडकी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को हिसार से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी तथा 12:15 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 8 बजे खडकी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22980 खडकी-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को खडकी से शाम 5:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

