हिसार: कालीरावण की किशनगढ़ नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; जांच जारी

हिसार के अग्रोहा स्थित कालीरावण गांव की किशनगढ़ नहर में करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।

 
अज्ञात महिला का शव
हिसार : जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार खेत में गए एक किसान ने कालीरावण की किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। उसने मामले की सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के कुछ निशान बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।