कैसे शुरू हुआ डेरा सच्चा सौदा, कैसे बने इसके करोड़ों लोग फॉलोअर्स, क्यों बनाया गया इसका तीसरा चीफ ?

Dera Sacha Sauda: हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से जेल से पैरोल मिली है और इस वक्त वे जेल से बाहर सिरसा देर में है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, वे इन दिनों सिरसा के डेरे मे अनुयायियों के साथ सत्संग व अन्य कल्याणकारी कामों को पूरा कर रहें है।
डेरा सच्चा सौदा राम रहीम अब इसके प्रमुख है। आइए जानते हैं, कि यह डेरा सच्चा सौदा क्या है और कैसे करोड़ों अनुयायी इसके समर्थक बने और डेरा सच्चा सौदा के राम रहींम से पहले कौन डेरे के प्रमुख रहे। Dera Sacha Sauda Sirsa
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की स्थापना संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा 29 अप्रैल, 1948 को की गई थी। डेरा सच्चा सौदा की वेबसाइट के अनुसार, शाह मस्ताना द्वारा उन्हें आश्रम की स्थापना के लिए आदेश दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, इसी आश्रम का माँ बदलकर बाद में डेरा सच्चा सौदा रख दिया गया।
तीसरा डेरा प्रमुख Dera Sacha Sauda Sirsa
जानकारी के मुताबिक, शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख सतनाम महाराज को बनाया गया। ऐसा कहा गया है कि शाह मस्ताना ने साल 1960 में भविष्यवाणी की थी कि ठीक सात साल बाद व तीसरे डेरे प्रमुख के रूप में आएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद 13 अगस्त 1967 में गुरमीत राम रहीम का जन्म हुआ। इस तरह साल 1990 में सतनाम सिंह महाराज ने गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरा की गद्दी सौंपी। उस दौरान एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था।
करोड़ों में फॉलोअर्स Dera Sacha Sauda Sirsa
जानकारी के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा का आश्रम पिछले 77 साल से चल रहा है। इसका विस्तार विदेशों में भी है। इसके आश्रम अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात तक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में इसके 7 करोड़ (68 मिलियन) से भी ज्यादा अनुयायी हैं। इनमें हिंदु, मुस्लिम, वंचित वर्ग, सिख आदि लोग शामिल हैं। डेरे की खास बात यह है कि यह सभी जाति, धर्म और नस्ल के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आते हैं और समान रूप से नाम जपते हैं। Dera Sacha Sauda Sirsa
जानकारी के मुताबिक, डेरा के लोगों को मानना है कि यहां हर धर्म के लोगों का स्वागत है तथा हर वर्ग, धर्म का व्यक्ति यहां आ सकता है, सभी लोगों के साथ यहां समान व्यवहार होता है। डेरा सच्चा सौदा कई तरह के सामाजिक कार्यों में रक्तदान, साफ-सफाई करना बाढ़ व आपदा में लोगों की मदद करना योगदान करने में शामिल है।