Haryana: हरियाणा में HSSC ने कराया इन सभी भर्तियों की परीक्षाओं का आयोजन, ये रहेगी भविष्य में योजनाएं 

 
 हरियाणा में HSSC ने कराया इन सभी भर्तियों की परीक्षाओं का आयोजन, ये रहेगी भविष्य में योजनाएं 

Haryana: हरियाणा में कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पिछले 8 महीनों में लगभग 28 भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन सफल कर दिया है, साथ ही हिम्मत सिंह के नेतृत्व में, आयोग ने न केवल भर्ती प्रक्रियाओं को तेज़ किया है, बल्कि उम्मीदवारों के हितों की सुरक्षा को भी आगे रखा है। उनकी रणनीतिक सोच ने HSSC को देश के अन्य राज्य भर्ती बोर्डों से काफी अलग बना दिया है।

HSSC ने पिछले आठ महीनों में प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता और अभूतपूर्व दक्षता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, हिम्मत सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद से, HSSC ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। HSSC ने बीते 8 महीनों में कुल 56,830 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए, जो बहुत ही उल्लेखनीय उपलब्धि है। इनमें से 36,000 से अधिक परिणाम केवल 56 कार्य दिवसों में घोषित किए गए, जिससे युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर मिल सके।

इसके अतिरिक्त, HSSC ने 28 भर्ती परीक्षाओं का सफल आयोजन किया, और सभी परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए गए।

कई राज्यों में भर्ती परीक्षाओं के परिणाम आने में सालों लग जाते हैं, जिससे उम्मीदवारों को अनावश्यक मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। 

HSSC ने इस चुनौती को पूरी तरह से बदल दिया है। तेज़ परिणाम घोषणा, शिकायतों का त्वरित समाधान, और पारदर्शिता – ये वे विशेषताएँ हैं जो इसे अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं अधिक सक्षम और प्रभावशाली बनाती हैं।

 पहली बार, उम्मीदवारों को सीधे आयोग के अधिकारियों से फोन या संदेश के माध्यम से संपर्क करने की सुविधा दी गई है, जिससे उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके। इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से भी आयोग ने अपने अपडेट्स साझा करने शुरू किए हैं, जिससे उम्मीदवारों को सही और त्वरित जानकारी मिलती रहे।

भविष्य की योजनाएं

वार्षिक परीक्षा कैलेंडर
शिकायत निवारण पोर्टल
वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली
डिजिटल सेवाओं का विस्तार